
टुंडे कबाब रेसिपी (Tunde Kebab Recipe)
इस बार आपको टुंडे कबाब खाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर पर ही इसे आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद चखने के बाद घर वाले भी खुश हो जाएंगे और अगली बार फिर से बनाने के लिए बोलेंगे.
टुंडे कबाब रेसिपी (Tunde Kebab Recipe): स्ट्रीट फूड्स का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. भारत के हर गली और चौराहे पर स्ट्रीट फूड्स का एक तरह से मेला लगा रहता है. शाम के समय स्ट्रीट फूड खाने के लिए हजारों लोग घर से बाहर निकलते हैं, और अपनी-अपनी पसंदीदा दुकान पर पहुंचते हैं. इनमें से एक है लखनऊ के फेमस टुंडे कबाब. लेकिन इस बार आपको टुंडे कबाब खाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर पर ही इसे आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद चखने के बाद घर वाले भी खुश हो जाएंगे और अगली बार फिर से बनाने के लिए बोलेंगे. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
टुंडे कबाब बनाने की सामग्री
मटन कीमा -200 ग्राम
जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
लौंग-4
छोटी इलाइची-4
नमक-स्वादानुसार
सौंफ-1/2 चम्मच
खस की जड़- 1 चम्मच
लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
प्याज-1 बारीक कटा हुआ
गुलाब जल-1 चम्मच
बेसन-1/2 कप
तेल-1/2 कप
धनिया पत्ता-2 चम्मच
दालचीनी-1 इंच
लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
टुंडे कबाब बनाने का तरीका
-सबसे पहले सभी मसाले को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीसकर निकाल लें.
-इसके बाद एक बर्तन में मटन कीमा के साथ लहसुन-अदरक पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
-अब मटन कीमा मिश्रण में पिसे हुए मसाले और बाकि अन्य सामग्री को अच्छे से मिक्स करके कुछ देर के लिए रख दें.
-कुछ देर बाद थोड़ा सा कीमा मिश्रण लेकर इसे टिक्की का आकार दें.
-दूसरी तरफ पैन में तेल/बटर गरम होने के लिए रख दें. आप चाहें तो कोयला पर भी इसे पका सकते हैं.
-तेल गरम होने के बाद कीमा टिक्की को इसमें डालें और दोनों साइड सुनहरा होने तक अच्छे से पका लें.
-अब इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.