Know Facts About Egg Curry- अगर आपको फटाफट लंच या डिनर बनाना हो और अगर आप 'एगेटेरियन' हैं तो अंडा करी (Egg Curry) सबसे पहले दिमाग में आ ही जाती है. वैसे तो दुनियाभर में अंडे अलग-अलग प्रकार से खाए जाते हैं. अंडे खाने के सैकड़ों तरीके हैं. दिल्ली में ही एक एग शॉप पर 300 प्रकार से भी ज्यादा तरह से अंडे परोसे जाते हैं. लेकिन, आज हम अंडे की बिल्कुल आसान डिश के बारे में बात करेंगे.
एगेटेरियन्स के लिए है ईजी फूड:
मांसाहारी और शाकाहारी के बीच एक एगेटेरियन की जमात भी काफी है. जो लोग प्रोटीन या अन्य पोशक तत्वों के लिए अंडे का इस्तेमाल अपने किचन में कर लेते हैं. ऐसे लोग और मांसाहारी लोगों के लिए अंडा करी बहुत ही जल्दी बनने वाली और लजीज रेसेपी है. प्याज-टमाटर की साधारण की ग्रेवी बनाईए और उसमें उबले हुए अंडे डाल दीजिए. अब इसे चावल या रोटी दोनों के साथ आसानी से खाया जा सकता है.
Also Read:
अगर गाजियाबाद में हैं तो लाला जी की चाट जरूर खाएं, मन सच में चटपटा हो जाएगा
अलग-अलग तरह की ग्रेवी:
देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग भिन्न ढंग से अंडा तैयार करते हैं. कुछ लोग अंडे को काट कर ग्रेवी में डालते हैं तो कुछ उबले हुए अंडे को डीप फ्राई कर के ग्रेवी में डालते हैं. इसके साथ ही साउथ इंडिया, नार्थ इंडिया और पूर्वी भारत में स्थानीय मसालों और खाने की परंपरा के आधार पर ग्रेवी का इस्तेमाल होता है. यहां तक कि पहले से बची हुई ग्रेवी में भी लोग अंडा डालकर और फटाक से मेन कोर्स तैयार कर लेते हैं.
भारत में ही बनी थी पहली अंडा करी:
अब 'करी' अगर किसी खाने के साथ जुड़ गया तो यह मान ही लीजिए कि उस भोजन का इतिहास हिंदुस्तान से जुड़ा हुआ है. तो ऐसे में अंडा करी की ओरिजिन भी भारत में ही थी. जो लोग चिकन या मटन अफोर्ड नहीं कर पाते थे उन्होंने अंडा डाल कर खाना शुरू किया था. लेकिन, आज की तारीख में स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वाले लोगों, जिनके पास वक्त की कमी है के लिए खास है. साथ ही परिवार में भी खूब बनाई-खाई जाती है.
अंडे का फंडा भी तो निराला है:
तो जैसा ही हम जानते हैं अंडा एक फायदेमंद खाद्य है. एक अंडे की बात करें तो इसमें 75 कैलोरी होती है, 7 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन, 5 ग्राम फैट, 1.6 ग्राम सेचुरेटेड फैट होता है. इसके अलावा आयरन, विटामिन, मिनिरल्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है. गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है.
तो आप बताइए अंतिम बार कब बनी थी आपके किचन में अंडाकरी...और नहीं बनी तो झटपट बनाईए और चावल के साथ खाइए ... :)