भाषा चुनें :

हिंदी

west-bengalविधानसभा चुनाव 2021

292/292 सीटे (147 बहुमत के लिए)

संधि TMCBJPLEFT+OTH
जीते
+
आगे
2147611
+/- 2015

292/292 सीटे

(147 बहुमत के लिए)

tamil-naduविधानसभा चुनाव 2021

234/234 सीटे (118 बहुमत के लिए)

संधि DMK+AIADMK+MNM+AMMK+OTH
जीते
+
आगे
15975000
+/- 2015

234/234 सीटे

(118 बहुमत के लिए)

keralaविधानसभा चुनाव 2021

140/140 सीटे (71 बहुमत के लिए)

संधि LDFUDFBJP+OTH
जीते
+
आगे
994100
+/- 2015

140/140 सीटे

(71 बहुमत के लिए)

assamविधानसभा चुनाव 2021

126/126 सीटे (64 बहुमत के लिए)

संधि BJP+INC+OTH
जीते
+
आगे
75501
+/- 2015

126/126 सीटे

(64 बहुमत के लिए)

puducherryविधानसभा चुनाव 2021

30/30 सीटे (16 बहुमत के लिए)

संधि BJP+INC+OTH
जीते
+
आगे
1695
+/- 2015

30/30 सीटे

(16 बहुमत के लिए)

Simdega News: 56 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से जा रहे थे UP

Hemp Smuggling: सिमडेगा पुलिस ने पंडरीपानी के पास बोलेरो को रोक कर तलाशी ली. तलाशी में कार से पुलिस को भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजे का वजन 111 किलो बताया गया. पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 56 लाख रुपये है.

सिमडेगा पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत 56 लाख रुपये आंकी गई है.

सिमडेगा. झारखंड के सिमडेगा में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. पुलिस ने गांजे (Hemp) की बड़े खेप के साथ दो तस्करों (Smugglers) को गिरफ्तार किया. ये लोग ओडिशा (Odisha) से गांजा लेकर सिमडेगा के रास्ते यूपी (UP) जा रहे थे. इसी दौरान सिमडेगा में पुलिस ने इन्हें धर दबोचा. ​​​​गिरफ्तार तस्करों में एक ओडिशा के संबलपुर का रहने वाला निरंजन साहू है, जबकि दूसरा यूपी का रहने वाला शैलेंद्र जयसवाल है. ये लोग बोलेरो से गांजे की खेप लेकर यूपी जा रहे थे.


सिमडेगा एसपी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि गुप्त सूचना पर ठेठईटागंर थाने की पुलिस ने पंडरीपानी के पास बोलेरो को रोक कर तलाशी ली. तलाशी में कार से पुलिस को भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजे का वजन 111 किलो बताया गया. पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 56 लाख रुपये है.


गिरफ्तार तस्करों में ओडिशा संबलपुर निवासी निरंजन साहू और उसका साथी यूपी का रहने वाला शैलेंद्र जयसवाल शामिल है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की तस्करी ठेठईटागंर थाना क्षेत्र में की जा रही है. इसी आधार पर थाना प्रभारी शैलेंद्र झा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो कार को पकड़ा. जांच के दौरान उसमें से गांजा बरामद किया गया. पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है.


इससे दो दिन पहले वाहन चेकिंग के क्रम में केरसई पुलिस ने कार से गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गांजा सहित गिरफ्तार किया था. तब भी ओडिशा से ही गांजे की खेपी लायी जा रही थी. और लोहरदगा ले जाया जा रहा था. लेकिन गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने सफेद रंग की कार से गांजे की खेप बरामद की थी. और दो तस्करों को गिरफ्तार किया था.

Jharkhand news