भाषा चुनें :

हिंदी

west-bengalविधानसभा चुनाव 2021

292/292 सीटे (147 बहुमत के लिए)

संधि TMCBJPLEFT+OTH
जीते
+
आगे
2147611
+/- 2015

292/292 सीटे

(147 बहुमत के लिए)

tamil-naduविधानसभा चुनाव 2021

234/234 सीटे (118 बहुमत के लिए)

संधि DMK+AIADMK+MNM+AMMK+OTH
जीते
+
आगे
15975000
+/- 2015

234/234 सीटे

(118 बहुमत के लिए)

keralaविधानसभा चुनाव 2021

140/140 सीटे (71 बहुमत के लिए)

संधि LDFUDFBJP+OTH
जीते
+
आगे
994100
+/- 2015

140/140 सीटे

(71 बहुमत के लिए)

assamविधानसभा चुनाव 2021

126/126 सीटे (64 बहुमत के लिए)

संधि BJP+INC+OTH
जीते
+
आगे
75501
+/- 2015

126/126 सीटे

(64 बहुमत के लिए)

puducherryविधानसभा चुनाव 2021

30/30 सीटे (16 बहुमत के लिए)

संधि BJP+INC+OTH
जीते
+
आगे
1695
+/- 2015

30/30 सीटे

(16 बहुमत के लिए)

युवती ने घर से भागकर चचेरे भाई से रचाई शादी, पिता ने जीते- जी किया अंतिम संस्कार

Ramgarh News: युवती का अपने ही चचेरा भाई से प्रेम- प्रसंग चल रहा था. अंजान घरवालों ने उसकी शादी रांची तय कर दी थी. लेकिन उससे पहले गत 28 फरवरी को घर से भागकर युवती ने चचेरे भाई से शादी कर ली.

बेटी की घिनौनी करतूत से दुखी पिता ने पुतला बनाकर बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया.

रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ (Ramgarh) में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. रजरप्‍पा थाना इलाके के चितरपुर में एक युवती ने घर से भागकर अपने ही चचेरे भाई से शादी रचा ली. युवती की शादी तय हो गई थी. लेकिन तिलक समारोह से ठीक एक दिन पहले घर से भागकर उसने चचेरे भाई से शादी कर ली. इससे पूरे परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया. बेटी की इस घिनौनी करतूत से शर्मसार पिता ने जीते-जी उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया. बेटी का पुतला बनाकर पिता ने उसकी चिता जला दी.


मामला चितरपुर प्रखंड के लारी गांव का है. यहां विष्‍णु टोला में रहने वाले युवक ने अपनी ही चचेरी बहन से शादी कर ली. इससे गांव में इस परिवार की थू-थू हो रही थी. इसके बाद बुधवार को युवती के नाराज पिता और परिवारवालों ने युवती का पुतला बनाकर सिमरा घाट में अंतिम संस्‍कार कर दिया. युवती की इस हरकत से पिता सदमे में है. पिता का कहना है कि बेटी ने उनकी नाक कटवा दी. वे समाज में अब किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं बचे हैं.


जानकारी के मुताबिक युवती का अपने ही चचेरा भाई से प्रेम- प्रसंग चल रहा था. लेकिन घरवालों ने उसकी शादी रांची तय कर दी थी. लेकिन उससे पहले 28 फरवरी को ही घर से भागकर युवती ने चचेरे भाई से शादी कर ली. इस मामले में युवती के पिता ने रजरप्‍पा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. बेटी को जबरन घर से भगा ले जाने का आरोप जितेंद्र कुमार और मिथिलेश कुमार पर लगाया था.


रामगढ़ पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद प्रेमी जोड़े को ढूंढ‍ निकाला. थाने में युवती और उसके चचेरे भाई ने आपस में शादी करने की बात कबूल की. युवती के परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ रही. बेटी के नहीं मानने पर नाराज पिता ने श्‍मशान घाट में चिता सजाकर युवती का अंतिम संस्‍कार कर दिया.


परिवारवालों का कहना है कि युवती अब उनके लिए मर चुकी है. उसने जिंदगीभर के लिए परिवार को घुटन दे दिया. इसलिए युवती को मरा हुआ मानकर उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया.


रजरप्‍पा थाने के थानेदार विपिन कुमार ने बताया‍ कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं. ऐसे में उनपर कोई दबाव नहीं बनाया जा सकता. उन्‍होंने आपसी सहमति से शादी रचाई है.

Jharkhand newsRamgarh news