भाषा चुनें :

हिंदी

west-bengalविधानसभा चुनाव 2021

292/292 सीटे (147 बहुमत के लिए)

संधि TMCBJPLEFT+OTH
जीते
+
आगे
2147611
+/- 2015

292/292 सीटे

(147 बहुमत के लिए)

tamil-naduविधानसभा चुनाव 2021

234/234 सीटे (118 बहुमत के लिए)

संधि DMK+AIADMK+MNM+AMMK+OTH
जीते
+
आगे
15975000
+/- 2015

234/234 सीटे

(118 बहुमत के लिए)

keralaविधानसभा चुनाव 2021

140/140 सीटे (71 बहुमत के लिए)

संधि LDFUDFBJP+OTH
जीते
+
आगे
994100
+/- 2015

140/140 सीटे

(71 बहुमत के लिए)

assamविधानसभा चुनाव 2021

126/126 सीटे (64 बहुमत के लिए)

संधि BJP+INC+OTH
जीते
+
आगे
75501
+/- 2015

126/126 सीटे

(64 बहुमत के लिए)

puducherryविधानसभा चुनाव 2021

30/30 सीटे (16 बहुमत के लिए)

संधि BJP+INC+OTH
जीते
+
आगे
1695
+/- 2015

30/30 सीटे

(16 बहुमत के लिए)

बिना सीट बेल्ट और ओवरस्पीड वाहनों के अब ऑनलाइन कटेंगे चालान, 1 किमी दूर से कैच करेगा कैमरा

अंबाला में तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया अभियान. वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण से हादसों में आएगी कमी, स्मूथ होगा ट्रैफिक.

1 किलोमीटर दूर से ही सीसीटीवी कैमरा ऐसे वाहनों को कैच कर लेगा . (प्रतीकात्मक फोटो)

अंबाला. हरियाणा के अंबाला जिले में बिना सीट बेल्ट और ओवरस्पीड (Over speed) से गुजरने वाले वाहनों के अब ऑनलाइन चालान कटेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने अम्बाला-दिल्ली हाईवे पर डीआरएम ऑफिस के पास दोनों तरफ 10 पीटी जेड हाईडेफिनेशन सीसीटीवी (CCTV) लगाए हैं. बाकायदा वहां ट्रैफिक पुलिस ने आधुनिक सिस्टम भी लगाया है. सीसीटीवी में हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहनों के नंबर नोट हो रहे हैं.


यह चालान घर पहुंचेंगे. चालान की राशि का ऑनलाइन भुगतान करना जरूरी होगा, नहीं तो वाहन बिक नहीं पाएगा. ऐसे में किसी वाहन का चालान होने या ऑनलाइन राशि का भुगतान करने पर कोई सिस्टम को हैक या चोरी न कर ले, इसलिए सिस्टम की सिक्योरिटी के लिए काम किया जा रहा है.


इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी ने डीआरएम ऑफिस के पास कैमरे लगाए हैं. इसका कई बार कंपनी अधिकारी निरीक्षण भी कर चुके हैं. प्रोजेक्ट के तहत कैमरों को कंप्यूटर के साथ जोड़ा गया है. जिसमें हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहनों के नंबर नोट होते हैं. जल्द प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा.


इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि एक किलोमीटर दूर से ही सीसीटीवी कैमरा ऐसे वाहनों को कैच कर लेगा जिस पर चालक बिना सीट बेल्ट और वाहन ओवरस्पीड होगा. अभी ट्रैफिक पुलिस इंटरसेप्टर से चालान करती है, जिसमें 8 से 10 कर्मचारी रोजाना हाईवे पर ड्यूटी देते हैं. वाहनों को रोककर उनका चालान किया जाता है. यह प्रोजेक्ट शुरू होने से ऑटोमेटिक चालान होंगे.

Traffic DepartmentTraffic Police